ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

MUNGER: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। हथियार बनाने के उपकरण के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इन हथियार तस्कर

मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया गया। हथियार बनाने के उपकरण के साथ तीन हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इन हथियार तस्करों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहली दियारा में पुलिस ने छापेमारी की और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया। 


हथियार तस्करी और निर्माण का पुराना नाता मुंगेर से है इस पर कार्रवाई आए दिन की जाती है। पुलिस लगातार छापेमारी कर हथियार तस्करों को पकड़ भी रही है। लेकिन मुंगेर के माथे से यह बदनुमा दाग मिटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला में मुंगेर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगा पार मोहली दिलारा की है जहां पुलिस ने छापेमारी कर झाड़ियों में छिपकर चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। 


जहां से पुलिस ने हथियार बनाने वाले तीन लोगों को एक अर्धनिर्मित पिस्टल, दो बेस मशीन, 4 कारतूस,1 मैगजीन और हथियार बनाने के कई उपकरणों के साथ पकड़ा है। मुंगेर प्रशिक्षु एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया की मुंगेर पुलिस लगातार हथियार तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर इलाके में विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस जमीन पर हथियार बनाया जा रहा था वह जमीन एक सफेदपोश की है। उसे भी इस केस में नामजद बनाया गया है। पुलिस अब हथियार निर्माताओं और तस्करों के आर्थिक रीढ़ पर चोट करेगी। हथियार का निर्माण जहां हो रहा था उस मकान को सीज किया जाएगा। हथियार तस्करी के माध्यम से अर्जित संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।