ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मुंगेर में होलसेल दवा कारोबारी की दुकान से लाखों की चोरी, दहशत में इलाके के व्यवसायी

MUNGER: मुंगेर में चोरों के हौसले बुलंद है। जहां एक होलसेल दवा दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया है। दुकान में रखे 4 लाख की दवा चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद दुकानदार ने अ

मुंगेर में होलसेल दवा कारोबारी की दुकान से लाखों की चोरी, दहशत में इलाके के व्यवसायी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में चोरों के हौसले बुलंद है। जहां एक होलसेल दवा दुकान को बदमाशों ने निशाना बनाया है। दुकान में रखे 4 लाख की दवा चोरी कर ली। चोरी की इस घटना के बाद दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


बताया जाता है कि मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिक्षक संघ कार्यालय के पास स्थित जालान डिस्ट्रीब्यूटर नामक होलसेल दवा दुकान में बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान में रखी सारी दवाएं चोरी कर ली। दुकान मालिक रतनलाल जलान ने बताया कि दुकान से 4 लाख रुपए मूल्य की दवा चोरी हुई है। घटना की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। चोरी की इस घटना से इलाके के व्यवसायियों में आक्रोश देखा जा रहा है। व्यवसायी रात में पुलिस पेट्रोलिंग कराने की मांग कर रहे हैं।