ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

शराबबंदी वाले बिहार में जाम छलकाते मिले मुखिया पति और आवास सहायक, पुलिस ने शराब पार्टी करते दबोचा

MUNGER : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म

शराबबंदी वाले बिहार में जाम छलकाते मिले मुखिया पति और आवास सहायक, पुलिस ने शराब पार्टी करते दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब पीने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर देखने को मिल जाती हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां एक मुखिया पति और आवास सहायक को जाम छलकाते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों को जेल भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम के सूचना मिली थी कि भगत चौकी नया टोला स्थित सामुदायिक भवन के पीछे कुछ लोग शराब पी रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची तो चार लोगों को शराब के सेवन करते हुए पाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत की मुखिया पति धर्मवीर कुमार, ग्रामीण आवास सहायक दीपक राही, ब्रजेश चौधरी और अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया।ग्रामीण सहायक आवास और मुखिया पति ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया था।


बता दें कि उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने शुक्रवार को उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पूरे जिले में शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान चलाया था। खगड़िया की टीम भी इस अभियान में शामिल थी। टीम ने कुल 62 लोगों को 7.25 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। 51 लोग अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे थे। जबकि 11 लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में पकड़ा गया है।