ब्रेकिंग
एक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीएक ऐसा तरीका, जिससे PhonePe से Paytm तक की पूरी पेमेंट हिस्ट्री दिखेगी एक ही जगह... जानिए कैसेजेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से तीन नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा; गांव में पसरा मातमभोजपुर में बिगड़े हालात! गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का संकट; तीन स्कूलों में पढ़ाई बंदपापी पिता की शर्मनाक करतूत: नाबालिग बेटी से कई बार जबरन बनाए शारीरिक संबंध, विरोध करने पर करता था मारपीटबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसी

MUNGER NEWS: मंदिर का सेवक ही निकला चोर, माता के जेवरात चुराकर सोनार को बेचा

MUNGER: मुंगेर के लाल दरवाजा दुर्गा स्थान मंदिर में चोरी की घटना हुई है। जहां मां देवी की जेवरात को चुरा लिया गया है। जिसकी कीमत दो लाख रूपये बतायी जा रही है। सोने के जेवरात क

MUNGER NEWS: मंदिर का सेवक ही निकला चोर, माता के जेवरात चुराकर सोनार को बेचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के लाल दरवाजा दुर्गा स्थान मंदिर में चोरी की घटना हुई है। जहां मां देवी की जेवरात को चुरा लिया गया है। जिसकी कीमत दो लाख रूपये बतायी जा रही है। सोने के जेवरात को मंदिर की सेवा करने वाले शख्स नीतेश कुमार ने ही चुरा लिया और उसे सोनार के हाथों बेच दिया।


मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज करायी गयी है। मंदिर के सेवक नीतेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। दुर्गा स्थान समिति के सदस्यों को बीती रात पता चला कि किसी ने देवी मां के जेवरात चुरा लिया है। चोरी की सूचना मिलते ही संस्था के सचिव वरुण कुमार ने इसकी लिखित शिकायत कोतवाली थाने में की। 


जिसके बाद पुलिस ने दुर्गा स्थान के सेवक नीतेश कुमार को पकड़ा और पूछताछ की। तब पता चला कि मंदिर से चुराये गये जेवरात को उसने ज्वेलरी शॉप के मालिक से बेच दिया है। पुलिस ने कुछ सोनार को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है। नीतेश ने किस सोनार से जेवरात बेचा है इसका पता पुलिस लगा रही है। जल्द ही चोरी का सामान खरीदने वाले सोनार को भी पकड़ा जाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।