ब्रेकिंग
आपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजह

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थ

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के कारण इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी की गई। मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर का बताया जा रहा है।


दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगानगर में 5 कट्ठा जमीन को लेकर अमरेश एवं प्रीतम और पड़ोस के ही राजीव कुमार और उनके परिवार के साथ विवाद चल रहा है। दिवाली को लेकर परती जमीन को साफ सुथरा करने गए दो भाई अमरेश और प्रीतम को पड़ोसी राजीव कुमार और उनके परिवार जमीन को साफ करने से मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर चलाए और बाद में लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।


इस घटना में दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।