ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

Bihar News: बिहार में नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी, अब Instagram के नाम पर ठग लिए लाखों रुपए

MUNGER: बिहार में साइबर अपराधी (Cyber criminals) नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम (Instagram) के नाम पर एक शख्स

Bihar News: बिहार में नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे साइबर अपराधी, अब Instagram के नाम पर ठग लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में साइबर अपराधी (Cyber criminals) नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम (Instagram) के नाम पर एक शख्स ने करीब साढ़े चार लाख रुपए की ठगी का मामला साइबर थाना में दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, मुंगेर साइबर थाना में मुफस्सिल थानान्तर्गत शीतलपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र प्रशांत कुमार ने 4 लाख 40 हजार रुपए साइबर अपराधियों द्वारा ठगी का लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि बीते 3 नवम्बर को उसके इंस्टाग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का आफर आया। जिसमें इन्वेस्ट पर प्रति रिब्यू के बदले एक निश्चित एमाउंट देने की बात कही गई। 


पार्ट टाइम जॉब से प्राफिट लेने वाले लोगों का डेमो भी इंस्टाग्राम पर भेजा गया। डेमो देखकर उसने पार्ट टाइम जॉब से जुड़ने की उत्सुकता जताई। जिसमें एक हजार रुपया इन्वेस्ट कर होटल एवं रेस्टोरेंट का रिव्यू दिया। प्रथम रिव्यू का टास्क पूरा करने पर उसे 180 रुपया प्राफिट आया। इसके बाद 10 हजार का इन्वेस्ट पर एक हजार प्राफिट आया। इसके बाद उसे टेलीग्राम का लिंक भेज कर जॉब आईडी दिया गया। वीआईपी मर्चेन्ट एक्टिविटी ग्रुप के नाम से बने टेलीग्राम आईडी में 1500 लोग जुड़े थे।


उसने रिव्यू के अनुसार अधिक मुनाफा कमाने के लिए अलग अलग तिथि को अपने और पिता के एकाउंट से 4 लाख 40 हजार रुपया इन्वेस्ट किया। कुछ दिन तक उसके द्वारा किए गए इन्वेस्टमेंट के बदले कुछ राशि आई। लेकिन उसके बाद राशि आना बंद हो गया और उसे ग्रुप से भी हटा दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने 1930 पर साइबर ठगी का ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराया, उसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराया।


साइबर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर लिखित शिकायत दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने पर पीड़ित का 45 हजार रुपया होल्ड हुआ है। थानाध्यक्ष ने लोगों से ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब के झांसे में नहीं आने की अपील की है।