ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बंगाल हिंसा का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, दंगे के दौरान की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के मामले में हावड़ा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बंगाल से आई पुलिस की सात सदस्सीय टीम ने सो

बंगाल हिंसा का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, दंगे के दौरान की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: इस वक्त की बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के मामले में हावड़ा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बंगाल से आई पुलिस की सात सदस्सीय टीम ने सोमवार की देर रात हिंसा फैलाने के एक आरोपी को धर दबोचा। आरोपी शख्स कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर अपने एक दोस्त के घर में छिपा हुआ था।


जानकारी के मुताबिक, हावड़ा पुलिस की 7 सदस्यीय टीम सोमवार की रात मुंगेर के कासिम बाजार पहुंची। बंगाल पुलिस ने मुंगेर पुलिस की मदद से कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर मोहल्ले में बंगाल हिंसा के नामजद आरोपी सुमित साह को गिरफ्तार कर लिया। हावड़ा पुलिस गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच करवाने के बाद मुंगेर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उसे अपने साथ हावड़ा ले जायेगी।


बंगाल पुलिस की मानें तो रामनवमी के दिन हावड़ा के शिवपुर में हुए दंगे में आरोपी युवक ने हथियार लहराते फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था और फिर वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। सुमित पश्चिम बंगाल का ही रहने वाला है और बंगाल में हिंसा के बाद मुंगेर आ गया था। आरोपी कासिम बाजार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त के यहां छुपा हुआ था।