ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

बाइक शो रूम से 8.50 कैश चोरी मामले का उद्भेदन, 6.54 लाख रुपये के साथ 3 गिरफ्तार

MUNGER: 2 महीने पहले TVS बाइक की शोरूम से 8 लाख 50 हजार रुपये की हो गयी थी। चोरी के इस मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया है। इस मामले का मास्टरमाइंड टीवीएस शोरूम का कर्मचारी

बाइक शो रूम से 8.50 कैश चोरी मामले का उद्भेदन, 6.54 लाख रुपये के साथ 3 गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: 2 महीने पहले TVS बाइक की शोरूम से 8 लाख 50 हजार रुपये की हो गयी थी। चोरी के इस मामले का खुलासा मंगलवार को पुलिस ने किया है। इस मामले का मास्टरमाइंड टीवीएस शोरूम का कर्मचारी निकला। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 6 लाख 54 हजार रुपये भी बरामद किया है।


बता दें कि 2 महीने पूर्व मुंगेर जिला अन्तर्गत असरगंज थाना क्षेत्र के टीवीएस शोरूम के काउंटर से 8 लाख 50 हजार रुपये की चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। थाना अध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में घटना का मास्टरमाइंड टीवीएस कर्मी मुख्य आरोपी सनी कुमार को पनसांय गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सनी कुमार के निशानदेही पर अन्य तीन आरोपियों  विपुल कुमार ,धीरज कुमार एवं विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। 


सभी आरोपी मकवा पंचायत अंतर्गत‌ पनसांय गांव के रहने वाले हैं और सभी का उम्र 22‌वर्ष से नीचे है।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की गई 6 लाख 54 हजार रुपए राशि भी बरामद कर लिया। मामले में एसडीपीओ  सिंधु शेखर सिंह सर्किल इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह थाना पहुंचकर गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ किया। 


डीएसपी ने बताया कि चोरी की घटना में टीवीएस शोरूम का एक कर्मी सनी कुमार शामिल था। इसके गैंग में गांव के ही लड़के शामिल थे,चोरी की घटना में प्रयोग किए गए टीवीएस मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। आगे बताया कि थानाध्यक्ष शिव अमित प्रकाश कौशिक एवं उनकी टीम को पुरस्कार के लिए वरीय अधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। ढाई महीने पहले टीवीएस शोरूम से पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने काउंटर मैं रखा गया 8 लाख 50 हजार चुरा लिए था।

टैग्स