ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, बदमाशों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां छेड़खानी का विरोध करना एक युवती को काफी महंगा पड़ गया। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के हेमजापुर निषाद टोला की है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, बदमाशों ने घर में घुसकर बेरहमी से पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां छेड़खानी का विरोध करना एक युवती को काफी महंगा पड़ गया। घटना हेमजापुर ओपी क्षेत्र के हेमजापुर निषाद टोला की है। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक लड़की के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दबंगों ने युवती और उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बताया जा रहा है कि शिवकुंड निषाद टोला निवासी ओम प्रकाश महतो की 21 वर्षीय बेटी के साथ गांव के ही फुदन महतो का बेटा अंगद अक्सर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया करता था। पीड़ित लड़की ने जब इस बात विरोध जताया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। लड़की के मां ने जब इस बात की शिकायत आरोपी अंगद के भाई से की, तो उसने अपने अन्य भाइयों के साथ मिलकर पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया।


इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित लड़की और उसके मां-बाप और भाई बहन के साथ लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में पीड़िता समेत घर के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी अंगद आपराधी प्रवृति का है और हमेशा पीड़िता के साथ छेड़खानी किया करता था। कई बार ग्रामीणों के स्तर पर समझौता भी हुआ लेकिन उसने छेड़खानी करना नहीं छोड़ा।