ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की टीम, एसएसबी और सीआरपीएफ की टीम ने अति नक्स

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, पुलिस को लंबे समय से थी तलाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से है, जहां पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस की टीम, एसएसबी और सीआरपीएफ की टीम ने अति नक्सल प्रभावित हवेली खड़गपुर अनुमंडल क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर हार्डकोर नक्सली को धर दबोचा। पुलिस को कई मामलों में इसकी लंबे समय से तलाश थी।


मुंगेर के हवेली खड़गपुर का जंगली इलाका पूरी तरह नक्सल प्रभावित है। एसे में इस इलाके में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस के साथ साथ सीआरपीएफ और एसएसबी लगातार सर्च अभियान चलाकर नक्सलियों की धर पकड़ कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस बल, आरपीएफ और सैप की स्पेशल टीम ने एएसपी अभियान कुणाल कुमार के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया।


सर्च ऑपरेशन के दौरान गंगटी जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देख सुरक्षा बलों को शक हुआ। जब सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की तो उसने सुरक्षा बलों के समक्ष सरेंडर कर दिया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान जमुई के बरहट थाना क्षेत्र निवासी भोत्रन नैय्या उर्फ क्विंटल नैय्या के रूप में हुई है। मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी के मुताबिक गिरफ्तार शख्स नक्सली गिरोह का सक्रिय सदस्य है और बहादुर कोड़ा गिरोह के साथ नक्सली वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।