ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

बिहार: थाना के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां थाने से महज थोड़ी दूर पर स्थित बगीचे में युवक को शव मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की

बिहार: थाना के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस, FSL और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां थाने से महज थोड़ी दूर पर स्थित बगीचे में युवक को शव मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम के अलावे डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है और छानबीन शुरू कर दी है। घटना हेमजापुर थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिला अंतर्गत हेमजापुर थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित आम के बगीचा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने एक मृत व्यक्ति के शव को देखा। शव देखने में किसी 50 से 55 वर्ष की किसी व्यक्ति का प्रतीति हो रहा था। वहीं शव दिखने के बाद ग्रामीणों ने इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दी।


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शव के सूचना के बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में ले मामले की जांच कर रही है और वारदात कि पड़ताल के लिए FSL की टीम के साथ ही साथ डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली जा रही है और वैज्ञानिक तरीके अनुसंधान किया जा रहा है।