ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

बिहार में प्रेग्नेंट महिला का रेप, पड़ोसी ने चाकू की नोक पर की हैवानियत

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घिनौनी घटना सामने आई है. दरअसल, एक अधेड़ उम्र के शख्स ने गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और मौके से

बिहार में प्रेग्नेंट महिला का रेप, पड़ोसी ने चाकू की नोक पर की हैवानियत
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घिनौनी घटना सामने आई है. दरअसल, एक अधेड़ उम्र के शख्स ने गर्भवती महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. गंभीर स्थिति में महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई है और आरोपी शख्स की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी हुई है. 


मामला मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव का है, जहां पर पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने गर्भवती महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुजरात में ट्रक चलाता है और घर पर अपनी जेठानी के साथ रहती है. पीड़िता ने बताया कि जब वो घर पर अकेले थी तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी घर में घुस आया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया.


इस मामले में पीड़िता की जेठानी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें हमेशा तंग करता था. जब भी पीड़ित को उसके घर पानी लेने जाना पड़ता तो वो उसके साथ छेड़खानी करता और उसके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करता.वहीं सदर डीएसपी नंद जी प्रसाद ने बताया कि महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है और उनका मेडिकल कराया जा रहा है. अभियुक्त को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. फिलहाल वो फरार है. महिला गर्भवती है या नहीं इसकी भी जांच कराई जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स