ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: घर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चला रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने घर पर ही अवैध मिनी ग

बिहार: घर में अवैध हथियार बनाने का कारखाना चला रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री चलाने वाले पति-पत्नि को गिरफ्तार किया है। दोनों अपने घर पर ही अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर रहे थे। पुलिस ने इनके घर से भारी मात्रा में निर्मित व अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अन्य औजार को बरामद किया है। गंगटा थाना क्षेत्र के माल पोकड़ी गांव में पुलिस ने कार्रवाई की है।


दरअसल, मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंगटा थाना क्षेत्र माल पोकड़ी गांव निवासी बबलू प्रसाद सिंह ऊर्फ बबलू मंडल के घर में छापेमारी करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में बबलू मंडल और उसकी पत्नी फुलवा देवी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने उसके घर से 7 देसी कट्टा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा, 17 अर्धनिर्मित बैरल के साथ हथियारों की तस्कारी के लिए उपयोग में लाए जाने वाली अपाची बाइक और एक सूमो विक्टा वाहन को भी जब्त किया है।


इसके साथ ही पुलिस ने अवैध हथियार बनाने का ढेर सारा औजार भी बरामद किया है। इस मामले में मुंगेर एसपी सैय्यद इमरान मसूद ने बताया कि ये लोग खुद ही अवैध हथियार बनाते थे और खुद ही उसकी तस्करी भी करते थे। पुलिस इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।