ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में आदिवासी महिला के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर 6 बदमाशों किया गंदा काम

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक 25 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। 6 आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत की है। पुलिस ने मामले में त्

बिहार में आदिवासी महिला के साथ हैवानियत, सुनसान जगह पर 6 बदमाशों किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक 25 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। 6 आरोपियों ने महिला के साथ हैवानियत की है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 


दरअसल, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाके में आदिवासी महिला के साथ 6 बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित आदिवासी महिला देर शाम कही जा रही थी, तभी रास्ते में बैठे मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की। महिला ने जब इसका विरोध दिया तो बदमाश उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और बारी बारी से 6 बदमाशों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला किसी तरह से घर पहुंची और आगले दिन थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच बदमाशों को धर दबोचा जबकि एक अन्य आरोपी अब बी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।