ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में छेड़खानी को लेकर भारी बवाल, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

MUNGER : मुंगेर में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 6 राउंड फायरिंग की। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के क

बिहार में छेड़खानी को लेकर भारी बवाल, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर में छेड़खानी का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए करीब 6 राउंड फायरिंग की। घटना हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की है। यहां दुर्गा पूजा का मेला घूमने आई लड़की के साथ तीन-चार लफंगे छेड़खानी कर रहे थे। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशोंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगे। इस घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा।


जानकारी के मुताबिक हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव स्थित दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं को भीड़ लगी थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पूजा पंडाल में आई एक लड़की के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका मंदिर प्रबंधन के लोगों ने विरोध किया। लोगों के समझाने पर उस वक्त तो लफेंगे वहां से चले गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद हथियार लेकर मंदिर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट करने लगे।


इस दौरान बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की। सड़कों पर पिस्टल की गोली का खोखा बिखरा पड़ा था। जबतक पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी लड़के वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। मारपीट में घायल हुए लोगों को खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़के फायरिंग करते दिख रहे हैं हालांकि फर्स्ट बिहार वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।