ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने गली में खेल रहे बच्चे को मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गली में खेल रहे एक 16 साल के लड़के को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने का बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आनन

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने गली में खेल रहे बच्चे को मारी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने गली में खेल रहे एक 16 साल के लड़के को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने का बाद बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल छात्र को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


दरअसल, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर फांडी निवासी पिंटू यादव का 16 वर्षीय बेटा अमित कुमार अपने घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे बाइस सवार दो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली अमित के पैर में जा लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर परिजन जब घर से बाहर आए तो अमित को जमीन पर लहूलुहान पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लड़के को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।