ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! आपसी बर्चस्व को लेकर पिता - पुत्र पर फायरिंग, मौके पर हुई एक की मौत

बिहार में लूट और हत्या की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही। राज्य में बेखौफ अपराधी हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जह

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! आपसी बर्चस्व को लेकर पिता - पुत्र पर फायरिंग, मौके पर हुई एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार में लूट और हत्या की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही। राज्य में बेखौफ अपराधी हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक पुरानी रंजिश को लेकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने बाप- बेटे को गोली मार दी है। जिसमें घटनास्थल पर ही बाप की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बाशुदेवपुर ओ पी क्षेत्र के केमखा के पास आपसी बर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक पिता - पुत्र को गोलीमार दी है। वहीं, इस गोलीबारी में घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई है। जबकि बेटा फिलहाल गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस घटना के बाद आस - पास के इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान केमखा निवासी रामचंद्र यादव के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। राहुल इस घटनाक्रम के बाद बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। जिसे इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हत्या के कारणों का फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी गई है। लेकिन, लोगों के बीच चर्चा है कि आपसी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।