ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : मंदिर में पुजारी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया गलत काम, शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान में हुई घटना

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. देश के 52 शक्तिपीठ में शामिल मां चंडिका स्थान परिसर में एक पुजारी ने नाबालिग बच्ची के साथ

बिहार : मंदिर में पुजारी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया गलत काम, शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान में हुई घटना
First Bihar
3 मिनट

MUNGER : बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. देश के 52 शक्तिपीठ में शामिल मां चंडिका स्थान परिसर में एक पुजारी ने नाबालिग बच्ची के साथ गलत काम किया है. मंदिर में पूजा करने आई लड़की के साथ छेड़खानी के बाद काफी बवाल हो गया है. पुजारी की जमकर  पिटाई की गई है. उग्र भीड़ ने थाने का घेराव कर जबरदस्त बवाल काटा है. हालात को देखते हुए कई थाने की पुल‍िस वहां पहुंची है.


घटना मुंगेर जिले के वासुदेवपुर थाना इलाके की है. यहां मां चंडिका स्थान परिसर में एक पुजारी पर पूजा करने गई नाबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी पुजारी जय कुमार शर्मा चंडिका स्थान के सामने प्रसाद बेचते हैं. गर्भ गृह बंद रहने के कारण चंडिका स्थान परिसर में स्थापित महादेव मंदिर में 10 दिनों से पूजा कराने का काम कर रहे थे. गुरुवार को जैसे ही नाबालिग पूजा करने महादेव मंदिर पहुंची तो पुजारी ने किशोरी के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया. नाबालिग खुद को बचाकर किसी तरह भाग निकली और घर पर जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी.


पुजारी की हरकत के बारे में सुनते ही लगभग चार सौ की संख्या में मुहल्ले के लोगों के साथ स्वजन चंडिका स्थान पहुंचे और पुजारी की पिटाई शुरू कर दी. सूचना मिलते ही वासुदेवपुर पुलिस पहुंची, मामला कंट्रोल से बाहर होता देख नियंत्रण करने के लिए सदर एसडीओ खुशबू कुमारी, एसडीपीओ नंद जी प्रसाद, कोतवाली इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सफियाबाद ओपी प्रभारी गौरव कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, नया रामनगर से कौशल कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में बीएमपी के जवानों के साथ पहुंचे. पुलिस ने भीड़ से आरोपित पुजारी जय कुमार शर्मा को गिरफ्त में लिया.


डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. दोषी पर कार्रवाई होगी, अभी सभी को शांत कराया गया है चंडिका स्थान के पुजारी नंदन बाबा ने बताया परिसर में अंदर और बाहर कुल नौ जगहों पर सीसीटीवी लगा हुआ है. कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि फुटेज की भी जांच की जाएगी. फिलहाल पुजारी जय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. पुजारी सुनील कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा और छोटू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.