ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: जमीन कब्जा करने पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग महिला पर बरसाए जमकर लात-घूंसे; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

MUNGER: मुंगेर में जमीन पर कब्जा को लेकर अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे म

बिहार: जमीन कब्जा करने पहुंचे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग महिला पर बरसाए जमकर लात-घूंसे; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में जमीन पर कब्जा को लेकर अपराधियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गोलीबारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपराधी गोली चला रहे हैं। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान की है।


दरअसल, मुंगेर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार-पांच की संख्या में हथियारबंद अपराधी एक महिला से उलझते दिख रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही अपराधी महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा देते हैं और उसके ऊपर लात-घूंसे बरसाते दिख रहे हैं। इस दौरान एक अपराधी पिस्टल से बार-बार फायरिंग कर रहा है।


वायरल वीडियो कासिम बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मस्थान का है। पीड़ित महिला की पहचान स्व. प्रकाश मंडल की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर पीड़ित महिला ने 18 जुलाई को कासिम बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें ब्रह्मस्थान निवासी शिवाजी राम और बीचा गांव निवासी राजवीर कुमार को नामजद किया गया है।


पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में मुंगेर एसपी ने बताया कि महिला के मारपीट और सरेआम फायरिंग का वीडियो सामने आया है। मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए थाना को निर्देश दे दिया गया है। पुलिस छापेमारी कर रही है जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।