ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: होटल से पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोली और हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुलिस ने किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। भागलपुर और सहरसा के रहने वाले सभी ब

बिहार: होटल से पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोली और हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां पुलिस ने किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 शातिर बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। भागलपुर और सहरसा के रहने वाले सभी बदमाश एक होटल में ठहरे हुए थे। इससे पहले कि वे अपने मनसूबे में सफल होते पुलिस ने उसपर पानी फेर दिया। जिले की असरगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


दरअसल, असरगंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी की अपराधियों का एक गिरोह कच्ची कांवरिया पथ के एक होटल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार और गोली के साथ पहुंचा है। प्राप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम होटल पहुंची और कमरे में मौजूद पांचों बदमाशों से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।


तलाशी के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से एक मास्केट, एक कट्टा और एक देसी पिस्टल के साथ 19 गोली को बरामद किया है। इसके साथ ही साथ पुलिस ने इनके पास से एक चार पहिया वाहन, बुलेट और 5 मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। होटल से पुलिस को एक मिस फायर हुई गोली भी मिली है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है।