ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार: घर के बाहर बैठे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, बिजली कटते ही पिस्टल से कर दी फायरिंग

MUNGER: मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने घर के बाहर बैठे शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद देर रात तक गांव में अफरातफरी मची रही। पड़ोस के ही युवकों पर गोली म

बिहार: घर के बाहर बैठे शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, बिजली कटते ही पिस्टल से कर दी फायरिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने घर के बाहर बैठे शख्स को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना के बाद देर रात तक गांव में अफरातफरी मची रही। पड़ोस के ही युवकों पर गोली मारने का आरोप लगा है। घटना सफिया सराय थाना अंतर्गत सिंघिया की है।


अपराधियों की गोली से घायल शख्स की पहचान सिंघिया निवासी 50 वर्षीय शेख अमीन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात अचानक बिजली चली गई। जिसके बाद शेख अमीन परिवार के साथ घर से बाहर निकल आए और दरवाजे के पास बैठे हुए थे।


इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे और शेख अमीन को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली शेख अमीन के जांघ में लगी है। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने सिंघिया निवासी कैलू यादव के ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सफिया सराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है।