ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

बिहार : देवर-भाभी की गोली मारकर हत्या, बेडरूम में मिला खून से सना शव

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर गांव की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर

बिहार : देवर-भाभी की गोली मारकर हत्या, बेडरूम में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर गांव की है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर देवर और भाभी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एक साथ दो लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतकों की पहचान कंतपुर निवासी 29 वर्षीय मनीष कुमार और 35 वर्षीय राशि कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह अपराधियों ने घर में घुसकर दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे में देवर मनीष का शव फर्श पर पड़ा था जबकि उसकी भाभी राशि का शव पलंग के ऊपर पड़ा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। मृतका राशि का पति मनोज कुमार मध्य प्रदेश में रहकर नौकरी करते हैं।


ग्रामीणों की मानें तो अपराधी घर की दीवार फांदकर घर में घुसे और बेडरूम में सो रहे देवर-भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। मनीष कुमार का शव बेड के नीचे पड़ा था। वहीं राशि की लाश पलंग पर ही थी। इधर, ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है जबकि पुलिस को मृतका राशि की कई तस्वीरें मिली हैं जिसमें उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी है, जबकि वह पुलिस कर्मी नहीं है।