ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ रेलकर्मी, Flipkart कस्टमर केयर पर फोन किया और खाते से कट गए लाखों रुपए

MUNGER: बिहार में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर थान स्थापित किया था बावजूद इसके साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा माम

बिहार: साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ रेलकर्मी, Flipkart कस्टमर केयर पर फोन किया और खाते से कट गए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर थान स्थापित किया था बावजूद इसके साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है जहां साइबर ठगों ने एक रेलकर्मी को झांसे में लेकर उसके खाते से लाखों रुपए उड़ा लिये।


दरअसल, जमालपुर रेल कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने एक दिन पहले फ्लिप कार्ड के 718 रुपया के एक ऑर्डर को कैंसिल कराने को लेकर गूगल से कस्टम केयर का नंबर निकाल उस पर कॉल किया जो नंबर साइबर फ्रॉड का था। उधर से साइबर फ्रॉड के द्वारा एक लिंक दिया गया और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा गया।


जैसे ही संजय कुमार ने उस लिंक को डाउनलोड किया उसके बैंक खाते से 1 लाख 99 हजार रुपए कट गए। जिसके बाद पीड़ित मुंगेर साइबर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर पुलिस से गुहार लगाई है। केस दर्ज होने के बाद साइबर थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


साइबर डीएसपी प्रभात रंजन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन ठगी के शिकार होने से बचे। किसी भी अनजान नंबर पर फोन न करें और ना ही किसी अजनबी के द्वारा भेजे गए लिंक को डाउनलोड ने करें। किसी को ओटीपी न बताएं नही तो आप ठगी के शिकार हो सकते है। अगर इस तरह की घटना होती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और नजदीकी साइबर थाना से तुरंत संपर्क कर मामला दर्ज करवाएं।