ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

Bihar Crime News: मुंगेर में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कहा..किसी को बख्शा नहीं जाएगा

MUNGER: मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी के जंगलों में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। एएलटीएफ की टीम और धरहरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ज्वाइंट

Bihar Crime News: मुंगेर में अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने कहा..किसी को बख्शा नहीं जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी के जंगलों में शराब के धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। एएलटीएफ की टीम और धरहरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और आधा दर्जन शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया।


इस दौरान 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 25 लीटर देसी महुआ से बने शराब को बरामद किया। इस दौरान पुलिस को देख धंधेबाज फरार हो गये। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के उपकरण बरामद किया है। धरहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के अवैध धंधे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई जारी है। 


पुलिस की इस कार्रवाई से शराब के अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की डर से शराब तस्कर अंडर ग्राउंड हो गये हैं। वही पुलिस अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस का दावा है कि फरार धंधेबाजों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। शराब के धंधेबाजों में पुलिस के प्रति खौफ पैदा करने के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब के अवैध धंधे में चाहे कोई भी संलिप्त क्यों ना हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।