ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

Bihar Crime News: दियारा में संचालित 9 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गंगापार तौफिर देवी दियारा में संचालित 9 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान हथियार बनाते 4 कारीगर को पु

Bihar Crime News: दियारा में संचालित 9 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गंगापार तौफिर देवी दियारा में संचालित 9 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान हथियार बनाते 4 कारीगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है।


दरअसल, मुंगेर मे गंगा पार दियारा क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण की गुप्त सूचना पर एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गंगा पार तौफिर देवी दियारा में छापेमारी की। जहां दियारा में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए अर्द्धनिर्मित हथियार के अलावा काफी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण पुलिस ने जब्त किया। 


छापेमारी के दौरान पुलिस ने 09 बेस मशीन, 14 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 04 पूर्ण निर्मित मैगजीन, 04 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 02 ड्रील मशीन, 04 मोबाइल सहित कई उपकरण पुलिस ने जब्त किया। इस दरम्यान फूस की झोपड़ी में हथियार बनाते 04 कारीगरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी हथियार निर्माण कारीगर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर बरदह के निवासी बताए जाते हैं। गिरफ्तार चारो कारीगर हथियार निर्माण में पहले से जुटे थे। सभी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट मामले में जेल जा चुके हैं।


एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गिरफ्तार कारीगरों से पूछताछ में पता चला है कि अर्द्धनिर्मित पिस्तौल को फाइनल टच देने के लिए गंगा पार दियारा लाया गया था। कुछ दिन पूर्व जेल से बेल पर निकलने के बाद हाल ही में चारों हथियार कारीगरों ने देवी दियारा में आग्नेयास्त्र निर्माण का काम शुरू किया था। अवैध हथियार के कारोबार पर रोक के लिए स्पेशल आर्म्स सेल का गठन किया गया है। पकड़ाए कारीगरों से पूछताछ के बाद पुलिस अनुसंधान में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अर्द्धनिर्मित हथियार कहां से आया था और फाइनल टच के बाद किसे सप्लाई किया जाना था।