ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाश

MUNGER: मुंगेर के जमालपुर में एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी है। गायत्री नगर में अपराधियों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड

Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर के जमालपुर में एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गयी है। गायत्री नगर में अपराधियों ने एक घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घर का ताला तोड़ कर करीब दस लाख की संपत्ति चोरी कर ली गयी है। लोग पुलिस की कार्यशैली पर अब सवाल उठा रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था लेकिन आज तक पुलिस ने इस मामले का खुलासा नहीं किया। एक मामले को पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि चोरों ने फिर दूसरी बार भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। 


मुंगेर में जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में बीती रात अपराधियों ने विजय राघव के बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने इत्मिनान से एक बंद घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चार रूम में रखे तीन गोदरेज, ट्रंक, बक्शा, दिवान पलंग का ताला तोड़कर घर का सारा सामान लेकर फरार हो गए। चोरों ने कीमती गहना के साथ-साथ छठ पूजा का बर्तन भी नहीं छोड़ा। 


चोरों ने विजय राघव और उसके छोटे भाई के पत्नी का जेवर, माँ का गहना, पीतल और कांसे का बर्तन, दो सेट गला का चेन, दो सेट कान का बाली, झूमका,टीका, हाथ का कंगन, सोने का चूड़ी, दो अंगुठी, पायल सहित माँ के सोने के जेवरात चोरी कर ली। साथ ही चांदी का सूप, सोने का झूमर, गैस सिलेंडर सहित क़ीमती कपड़े भी लेकर फरार हो गये। घर के मालिक विजय राघव स्टील प्लांट आसनसोल में नौकरी करते हैं जो अपने पूरे परिवार के साथ रहते है। जबकि छोटा भाई विनय राघव आईटीबीपी का जवान है। 


पीड़िता निक्की देवी ने बताया कि 7 लाख का जेवर, पीतल और कांसा का बर्तन गोडरेज लॉकर तोड़कर सारा सामान ले गया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोरी की घटना इसी घर में हुई थी लेकिन पुलिस ने आज तक कोई एक्शन नहीं लिया और आज फिर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। अब पुलिस एक्शन लेगी या नहीं यह कहना मुश्किल होगा। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाशBihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाशBihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाशBihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाश

Bihar Crime: मुंगेर में लाखों की चोरी, छठ पूजा का बर्तन भी साथ ले गये बदमाश