ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने की आशंका

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ अपराधी किसी की भी जान लेने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बर

बिहार: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्तों पर ही मर्डर करने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ अपराधी किसी की भी जान लेने में संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जमालपुर थाना क्षेत्र के केशोपुर नक्की नगर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के पास की है।


मृतक की पहचान कोठियारा गांव निवासी राजू मंडल के 18 वर्षीय बेटे विपुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपुल दूध का कारोबार करने के साथ ही गिट्टी बालू का व्यवसाय भी करता था। रविवार को विपुल अपने किसी दोस्त के बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब विपुल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। 


रातभर परिजन उसे संवित जगहों पर तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका और अगले दिन उसकी हत्या क खबर परिवार के लोगों को मिली। जानकारी के मुताबिक विपुल की बहन की शादी होने वाली थी, जिसकी तैयारी में पूरा परिवार लगा हुआ था और इसी बीच यह घटना हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। हत्या के करणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। विपुल के कई दोस्त शक के घेरे में आग गए है, फिलहाल पुलिस विपुल के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।