ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने शहर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया CCTV फुटेज

MUNGER: मुंगेर में पिछले दिनों शहर के वासुदेवपुर मुहल्ले में खुलेआम फायरिंग करने वाले दो बइक सवार अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अपराधियों क

बिहार: बाइक सवार बदमाशों ने शहर में की ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया CCTV फुटेज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में पिछले दिनों शहर के वासुदेवपुर मुहल्ले में खुलेआम फायरिंग करने वाले दो बइक सवार अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है। फायरिंग करने वाला बदमाश कुख्यात अपराधी वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी पांडव यादव है, जिसके खिलाफ हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं।


दरअसल, तीन दिन पूर्व दो मोटर साइकिल बदमाशों ने वासुदेवपुर मुहल्ले में आकर कई स्थानों पर हवाई फायरिंग की थी। जिसके बाद फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश भाग गया था। बदमाशों की करतूत मुहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दो बाइक सवार अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।


पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज इकट्टा किया, जिसमें बाइक पर पीछे बैठा अपराधी फायरिंग कर रहा है। जिसकी पहचान वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गगांव निवासी पांडव यादव के रूप में की गयी है। जिस पर पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है और जिसमें वह फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।