ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार: आपसी रंजिश को लेकर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने भाई, मारपीट में चार लोग घायल

MUNGER: मुंगेर में गली के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक भाई के परिवार ने दूसरे भाई के परिवार के चार सदस्यों को बुरी तरह से घायल कर दिया।

बिहार: आपसी रंजिश को लेकर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने भाई, मारपीट में चार लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में गली के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक भाई के परिवार ने दूसरे भाई के परिवार के चार सदस्यों को बुरी तरह से घायल कर दिया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर बाजार की है।


जानकारी के मुताबिक, दो भाई बाज़ो यादव और संतोष यादव के परिवार के बीच गली का विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर अक्सर दोनों पक्ष के लोगों के बीच झगड़ होते रहता था। इसी बीच विवाद बढ़ गया और एक भाई के पूरे परिवार को दूसरे के परिवार ने मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बुरी तरह से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ितों ने बताया कि सभी भाई के बीच बंटवारा हो चुका है और एक कॉमन गली है। पर उस गली में उसका भाई संतोष यादव के द्वारा दबंगई दिखाते हुए आने जाने और मवेशी को ले जाने पर हमेशा मना किया जाता रहा है और इसी बात को झगड़ा हुआ तो संतोष यादव और उसके बेटों के द्वारा मारपीट कर उसकी पत्नी बेटी और बेटा को घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।