ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पथराव, दोनों पक्ष के आठ लोग बुरी तरह से घायल

MUNGER: मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलजार पोखर का इलाका रविवार की रात रणक्षेत्र बन गया। बच्चों के विवाद में दो पक्ष में जमकर पथराव हुआ। मारपीट और दोनों ओर से लाठी-रॉड चल

बिहार: बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर पथराव, दोनों पक्ष के आठ लोग बुरी तरह से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलजार पोखर का इलाका रविवार की रात रणक्षेत्र बन गया। बच्चों के विवाद में दो पक्ष में जमकर पथराव हुआ। मारपीट और दोनों ओर से लाठी-रॉड चले। इस घटना में महिला पुरुष समेत 8 लोग हुए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


दरअसल, गुलजार पोखर के बुक कार्नर गली में इम्तियाज और मो. चांद के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान रास्ते को लेकर दोनों बच्चे खेलकूद के दौरान भिड़ गए। देखते ही देखते बच्चों की लड़ाई में बड़े कूद पड़े और दोनों तरफ से लाठी डंडा और पथराव शुरू हो गया। जिसमे महिला पुरुष समेत की 8 लोग घायल हो गए।


सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। दोनों तरफ से थाने में केस दर्ज कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में पुलिस टीम को तैनात कर दिया गया है।