ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक्शन में DIG मनु महाराज, कुरियर वाहन लूट मामले में 10 अपराधी को किया गिरफ्तार

MUNGER : मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना के पास 48 घंटे पहले हुए लूटकांड और हत्या के मामले में डीआईजी मनु महाराज ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अपराधियों की गिरफ

एक्शन में DIG मनु महाराज, कुरियर वाहन लूट मामले में 10 अपराधी को किया गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना के पास 48 घंटे पहले हुए लूटकांड और हत्या के मामले में डीआईजी मनु महाराज ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अपराधियों की गिरफ्तारी की और अपराध की घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी सहित हथियार और कारतूस भी बरामद किया.


डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि 31 नवम्बर की रात कुरियर वाहन को लूटने और ड्राइवर की हत्या करने के मामले में लखीसराय एसपी के नेतृत्व में एक पुलिस बल का गठन किया गया जिसके बाद कई जिलों में छापेमारी की गई. वहीं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि अपराधी मुंगेर जिले के हैं. 


इसके बाद मुंगेर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 10 लोगों की गिरफ्तारी की गई. जिनके पास से पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक स्कॉर्पियो चार देसी कट्टा,  मोबाइल फोन और लूट के दौरान पीड़ित से लिया गया दो अन्य मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. छापेमारी टीम में लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना प्रभारी चंदन कुमार, राजीव कुमार, कवैया ओपी अध्यक्ष रूबी कांत कश्यप, मेदनी चौकी थाना अध्यक्ष सहित डीआईयू टीम शामिल थी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता