ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

50 हजार का इनामी कुख्यात अशोक सम्राट उर्फ अशोक यादव गिरफ्तार, अपराध की योजना बनाते 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मोहली दियारा में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट सहित

50 हजार का इनामी कुख्यात अशोक सम्राट उर्फ अशोक यादव गिरफ्तार, अपराध की योजना बनाते 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर मोहली दियारा में छापेमारी कर अपराध की योजना बनाते 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट सहित 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा है। 


तीनों अपराधियों के पास से 3 देसी कट्टा,12 जिंदा कारतूस,1 खोखा और 32 हजार कैश बरामद किया गया है। अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट पर हत्या, फसल लूट, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं। खगड़िया जिले का मथार निवासी 50 हजार के इनामी अपराधी अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 


इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहली दियारा में कुछ अपराधी अपराध करने कि योजना बना रहे है इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की तो कुछ लोग पुलिस को देख फायरिंग कर भागने लगे। इन लोगों को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। 


जब तीनों से पूछताछ की गयी तो अपराधियों ने अपना नाम अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट, रणवीर यादव और बिपीन कुमार बताया।अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट और रणवीर यादव दोनों सगे भाई है। एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने आगे बताया कि पुलिस ने इनके पास से 3 देशी कट्टा, 12जिंदा कारतूस,1 खोखा और 32 हजार कैश बरामद किया है।अशोक यादव उर्फ अशोक सम्राट पर हत्या,फसल लूट, रंगदारी जैसे कई मामले दर्ज हैं।