ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या से सनसनी, बंद कमरे में मिला हाथ पैर बंधा शव

MUNGER: मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। कमरे से बुजुर्ग महिला का हाथ पैर बंधा शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने यह आशंका जतायी है कि चोरी की नियत से घर में

मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या से सनसनी, बंद कमरे में मिला हाथ पैर बंधा शव
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: मुंगेर में रिटायर्ड शिक्षिका की हत्या कर दी गयी। कमरे से बुजुर्ग महिला का हाथ पैर बंधा शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने यह आशंका जतायी है कि चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा की है।


 जहां अपने घर में अकेले रह रही रिटायर्ड शिक्षिका मंजू देवी की हत्या और घर में लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड शिक्षिका घर में अकेले रहती थी और उसके दोनों बेटों में एक भागलपुर और तो दूसरा देवघर में रहता है। मृतका की बेटी ने जब हालचाल जाने के लिए रात में मां को फोन किया तब उसने फोन नहीं उठाया। बेटी लगातार फोन कर रही थी लेकिन जब मां ने फोन नहीं उठाया तो वो काफी परेशान हो गयी। बेटी ने गांव के ही एक परिचित को फोन कर मां के घर जाने को बोला लेकिन रात होने के कारण वो नहीं जा सका। 


आज सुबह जब वो रिटायर्ड शिक्षिका के घर गए तो जो कुछ देखा पैर तले जमीन खिसक गई। घर का मेन गेट खुला हुआ था। घर के एक कमरे में रिटायर्ड शिक्षिका का शव पड़ा हुआ हुआ था। जिसका हाथ पैर बंधा हुआ मिला और घर का सारा समान भी बिखरा पड़ा था। जिसके बाद इस घटना की सूचना उस व्यक्ति ने मृतका की बेटी को दी। जिसके बाद सूचना मिलने के बाद असरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


मौके पर पहुंचे तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया की अपराधियों द्वारा शिक्षिका के हाथ पैर को बांधकर हत्या की गयी है। घर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा है। जिसके बाद डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घर में अकेले रह रही बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। बता दें कि पूर्व में भी मृतका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। मृतक मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी और अकेले अपने घर में रहकर संपत्ति की देखभाल करती थी।