ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुंगेर में कूड़े की ढेर पर मिला हैंड ग्रेनेड : मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम

MUNGER : मुंगेर के वार्ड संख्या- 19 के रायसर टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कूड़े के ढेर से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। बताया जाता है कि कूड़े के ढेर के पास से कुछ ब

मुंगेर में कूड़े की ढेर पर मिला हैंड ग्रेनेड : मौके पर पहुंची बम स्क्वायड की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER : मुंगेर के वार्ड संख्या- 19 के रायसर टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कूड़े के ढेर से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। बताया जाता है कि कूड़े के ढेर के पास से कुछ बच्चे गुजर रहे थे। तभी उन्हें हैंड ग्रेनेड दिख गया। जिसके बाद बच्चों ने इसकी जानकारी लोगों को दी। 


बच्चों की बातें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर के समीप एक हैंड ग्रेनेड रखा हुआ है। जिसके बाद इसकी सूचना लोगों ने वासुदेवपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर बम निरोधक दस्ता को बुलाया। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि वासुदेवपुर थाना अंतर्गत हैंड ग्रेनेड जैसी एक वस्तु पाई गई है। 


उस एरिया को सील किया गया है। मौके पर पुलिस की टीम को तैनात किया गया है। बम स्कॉयर्ड टीम को मौके पर बुलाया गया है। जो इस बात की जांच करेगी कि यह हैंड ग्रेनेड है या फिर कुछ और चीज है। जिसके बाद इसे डिफ्यूज किया जाएगा।