ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

मुंगेर में कार ड्राइवर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

MUNGER: मुंगेर में कार चालक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से 45 वर

मुंगेर में कार ड्राइवर की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में कार चालक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास से 45 वर्षीय कार चालक की लाश मिली है। रेल पुलिस ने जिसकी पहचान दौलतपुर निवासी उपेंद्र शर्मा का पुत्र कृष्ण शर्मा के रूप में की है। 


घटना की सूचना मिलते ही रेल डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। रेलवे ट्रैक के पास से मृतक का स्कूटी भी बरामद किया गया है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक की पत्नी पूनम शर्मा ने बताया छठ पूजा के दिन रात में स्कूटी पर सवार होकर उनके पति घर से निकले थे जिसके बाद वापस घर नहीं लौटे। 


अगले दिन आस-पास के लोगों ने बताया कि रेलवे केबिन के पास से रेल पुलिस ने एक शव बरामद किया है। मृतक के शव की पहचान उनकी पत्नी ने की। पति की लाश को देखते ही वह फूट फूट कर रोने लगी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति के पास दो कार थी जिसे चलाकर जीविका चलाते थे। कुछ दिन पहले ही गाड़ी बिक गई। बावजूद इसके घर की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधे पर थी। उन्होंने बताया कि उनके पति की हत्या की गयी है। पीड़िता ने पुलिस से अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता