ब्रेकिंग
बेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्याराम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजारदिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीबेतिया में दिल दहला देने वाली घटना: 6 माह की बेटी के रोने से गुस्साईं मां ने कर दी मासूम की हत्याराम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की चर्चा तेज, आधिकारिक पुष्टि का इंतजारदिल्ली में सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, ट्रैफिक जाम में फंसी रेस्क्यू टीमबिहार के पार्को में गंदगी फैला रहे युवा, सोशल मीडिया पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरलभईया की साली से शादी से पहले दूल्हे की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

मुंगेर : भूमि विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, कई घंटों तक होती रही फायरिंग

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके के मोकबिरा चयां टोला की है, जहां शुक्रवार की रात दो पक्षों में भूमि विवाद में जमकर फायरिंग हुई. जिसमें दोनों पक्षों से तीन ल

मुंगेर : भूमि विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, कई घंटों तक होती रही फायरिंग
Anamika
2 मिनट

MUNGER : बड़ी खबर मुंगेर के कासिम बाजार थाना इलाके के मोकबिरा चयां टोला की है, जहां शुक्रवार की रात दो पक्षों में भूमि विवाद में जमकर फायरिंग हुई. जिसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों की मौत हो गई. 

मृतकों में एक पक्ष से जयजयराम साह, उनका बेटा कुंदन साह और दूसरे पक्ष से 18 साल का सागर बिंद शामिल है. करीब 2 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने इस मामले में आर्मी के 1 जवान चंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद चयां टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. जबकि वहां के ग्रामीण दहशत में है. 

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि 12 वर्ष पूर्व ओम प्रकाश सहनी ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी. उस जमीन पर कब्जा को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से पांच लाख रुपए रंगदारी मांगी थी. इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी. इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया और तीन लोगों जान चली गयी.


इसी जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की दोपहर भी दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी और तनाव का माहौल बन गया था।.इसके बाद रात आठ बजे दोनों पक्ष के बीच अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. इसमें 26 वर्षीय कुंदन साह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जबकि गोलीबारी के दौरान घटनास्थल पर ही 18 वर्षीय सागर बिंद और 55 वर्षीय जयजय राम साह की मौत हो गई.