ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार विधानसभा चुनाव का साइड इफेक्ट: चुनावी रंजिश में घर में घुसकर की मारपीट; दल विशेष के लिए काम करने का आरोप

Bihar Crime News: मुंगेर के छोटी संदलपुर में चुनावी रंजिश के दौरान संजय चौधरी के घर में कन्हैया यादव और उसके सहयोगियों ने घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद अब मुंगेर में चुनावी साइड इफेक्ट दिखाई देने लगे हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के छोटी संदलपुर में रविवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई।


जानकारी के अनुसार, अपराधी प्रवृत्ति के कन्हैया यादव ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर संजय चौधरी के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि उन्होंने संजय चौधरी और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की।


संजय चौधरी का कहना है कि कन्हैया यादव पहले से ही विवादित और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर झगड़ा करता रहता है। बीती रात उसने घर का दरवाजा तोड़ते हुए कहा कि, “तुमने एक खास पार्टी के लिए चुनाव में काम क्यों किया?” और इसी को लेकर मारपीट शुरू कर दी गई।


कासिम बाजार थाना अध्यक्ष रूबी कांत कश्यप ने बताया कि आरोपी कन्हैया यादव अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता