ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर आर्म्स स्मगलर, हथियार और गोलियां बरामद

Bihar Crime News: बिहार के मुंगेर में पुलिस ने भागलपुर से हथियारों का जखीरा लेकर मुंगेर पहुंचे तस्कर को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।

Bihar News
हथियार तस्कर गिरफ्तार
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर से हथियार लेकर मुंगेर में डिलीवरी देने आए हथियार तस्कर को बरियारपुर पुलिस ने तीन पिस्टल और 6 मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि पकड़ाया युवक हथियारों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने का काम करता है। इसके एवज में एक पिस्टल के बदले 2500 रुपया मेहनताना उसे दिया जाता था।


दरअसल, मुंगेर पुलिस को यह सूचना मिली थी कि भागलपुर से एक हथियार तस्कर कई पिस्टल के साथ मुंगेर में किसी को डिलीवरी देने आने वाला है। जिसके बाद एसपी ने निर्देश पर बरियारपुर थाना पुलिस के NH 80 पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। भागलपुर - मुंगेर बॉर्डर के घोरघट पुल के पास एक बाइक सवार तेजी से बाइक चलाते आ रहा था और पुलिस को देखते वह बाइक घुमा भागने लगा जिसे पुलिस के द्वारा दौड़ा के पकड़ लिया गया।


तस्कर के पास से 3 पिस्टल और 6 मैगजीन को पुलिस ने बरामद किया और उसकी पहचान मुंगेर के कासिम बाजार निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अपराधी का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। अब पुलिस उसके सिंडिकेट को खंगालने में जुट गई है। भागलपुर और मुंगेर पुलिस संयुक्त रूप से दियारा क्षेत्र में हथियार निर्माताओं के खिलाफ अभियान चलाएगी।