ब्रेकिंग
आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजहआरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देशBihar Transfer-Posting: इस विभाग में 107 अफसरों का तबादला, 30 जून को भी कई डिपार्टमेंट में पैमाने पर होगा ट्रांसफर-पोस्टिंग.....राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने के लिए मांगा समय, सम्राट सरकार को पत्र लिखकर बताई वजह

मोतिहारी: सरपंच पति की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक को किया जाम

MOTIHARI: हरदिया पंचायत के सरपंच पति चंद्रप्रकाश पटेल की हत्या के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कचहरी चौक को प

मोतिहारी: सरपंच पति की हत्या के बाद बवाल, आक्रोशित लोगों ने कचहरी चौक को किया जाम
Santosh Singh
2 मिनट

MOTIHARI: हरदिया पंचायत के सरपंच पति चंद्रप्रकाश पटेल की हत्या के खिलाफ आज लोगों का गुस्सा फुट पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कचहरी चौक को पूरी तरह से जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। जिससे कचहरी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। पुलिस का कहना है कि सरपंच पति जमीन की खरीद बिक्री का काम करते थे फिलहाल घटना की सभी बिंदुओं की जांच पुलिस कर रही है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 


गौरतलब है कि मजुराहां गांव निवासी चंद्रप्रकाश पटेल की रविवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसी के विरोध में आज लोग सड़क पर उतरे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय कारा से मजुराहां जाने वाली सड़क के बीच सदर डीएसपी आवास के पास हुई इस वारदात से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन और जिले के आलाधिकारियों का आवास भी है ऐसे में अपराधियों की इस दुस्साहस से लोग भी हैरान हैं।


सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सरपंच पति शहर से घर लौट रहे थे तभी इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार उनकी हत्या कर दी। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर थाना और रघुनाथपुर थाना की पुलिस टीम अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रही है। अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।