ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

मां के अफेयर का विरोध करने पर बेटे की हत्या, संटु मर्डर केस के मुख्य आरोपी नीतीश ने कोर्ट में किया सरेंडर

मोतिहारी में संटु हत्याकांड का मुख्य आरोपी नीतीश पासवान कोर्ट में सरेंडर, मां के अवैध संबंध का विरोध करने पर बेटे की हत्या की आशंका।

Bihar
पुलिस की दबिश के बाद सरेंडर
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मां के अफेयर का विरोध करने पर बेटे की हत्या कर दी गयी थी। पुलिसिया दबिश से घबराकर मोतिहारी में संटु हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। आत्मसमर्पण करने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है। वार्ड नंबर 44 में 26 जुलाई की रात हुए संटु कुमार हत्याकांड में नया मोड़ आया है। इस चर्चित मामले का मुख्य आरोपी नीतीश पासवान ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेकर उससे पूछताछ करेगी। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक संटु कुमार की मां पूनम देवी और आरोपी नीतीश पासवान के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। इस संबंध को लेकर गांव में 1 जून 2023 को पंचायती हुई थी। इसमें दोनों ने आगे कोई संपर्क नहीं रखने की सहमति दी थी। पंचायती के सहमति पत्र पर पूनम देवी, नीतीश पासवान और गांव के कई लोगों के हस्ताक्षर हैं। घटना से तीन दिन पहले ही संटु दिल्ली से गांव लौटा था। 26 जुलाई की रात नशे में धुत नीतीश पासवान पूनम देवी के घर पहुंचा। वहां वह शराब पीने की कोशिश करने लगा। इसका संटु ने विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीतीश ने पूनम देवी के साथ दुर्व्यवहार किया। उसने संटु से गाली-गलौज भी की।


हाथापाई के बाद गला दबाया बात बढ़ने पर दोनों में हाथापाई हो गई। गुस्से में आकर नीतीश ने संटु का गला दबा दिया। गंभीर अवस्था में संटु को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां पूनम देवी के लगातार बदलते बयानों से पुलिस की जांच प्रभावित हो रही है। पहले उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या अकेले नीतीश ने की। फिर थाने में आवेदन देकर बताया कि 7-8 लोगों ने मिलकर बेटे की हत्या की। बाद में यह भी कहा कि बेटे ने जिसे बुलाया था, वह भी हत्या में शामिल था। कभी कहती हैं कि उन्होंने किसी को मारते नहीं देखा। इन विरोधाभासी बयानों के कारण पुलिस अब तक किसी स्पष्ट नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।