ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के लिए खूनी खेल, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: मोतिहारी के रामगढ़वा गांव में दो धूर जमीन विवाद में 20 वर्षीय युवक मनीष कुमार की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मोतिहारी जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़वा गांव में शुक्रवार शाम जमीन विवाद को लेकर 20 वर्षीय मनीष कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक रामगढ़वा गांव निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मनीष के पिता विजय पासवान ने बताया कि घरारी की दो धूर जमीन को लेकर पड़ोसी ललन पासवान और विरेंद्र पासवान से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन की पैमाइश शनिवार को होनी थी। इसी को लेकर आरोपितों ने 11 दिसंबर को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर नापी हुई तो विकेट गिरेगा।


विजय पासवान के अनुसार, घटना के दिन ललन पासवान का पुत्र चंदन उर्फ टाकल और विरेंद्र पासवान का पुत्र रुपेश मनीष को घर से बुलाकर ले गए थे। शाम को जब वह पेटिंग का काम कर लौटे तो उन्होंने देखा कि मनीष का शव घर के बगल में रुपेश के मवेशी घर के सामने पड़ा हुआ था। 


मनीष के गर्दन, पेट और पीठ पर एक दर्जन से अधिक चाकू के वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक एक चौकीदार का भांजा था।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता