ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार; दहेज में मांग रहे थे स्कॉर्पियो

Bihar News: मोतिहारी के तुरकौलिया में 22 वर्षीय नवविवाहिता आशिया प्रवीण की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर बैलघटी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। 



मृतका की पहचान जयसिंहपुर बैलघटी निवासी सरवरे आलम की 22 वर्षीय पत्नी आशिया प्रवीण के रूप में हुई है। मृतका के भाई शाहनवाज ने बताया कि उसकी बहन की शादी इसी वर्ष जून माह में जयसिंहपुर गांव निवासी मुमताज आलम के पुत्र सरवरे आलम के साथ हुई थी। शादी में तय किए गए सभी सामान दिए गए थे, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में स्कॉर्पियो की मांग की जाने लगी। 



मांग पूरी नहीं होने पर आशिया के साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। शाहनवाज ने बताया कि घटना वाले दिन सुबह करीब नौ बजे आशिया ने अपनी बड़ी बहन को फोन किया। लगभग 45 सेकेंड की बातचीत में उसने केवल इतना कहा, “हमें बुला लो, नहीं तो ये लोग मेरी हत्या कर देंगे।” इसके बाद फोन कट गया। जब दोबारा संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसका मोबाइल बंद मिला। 



परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे आशिया के ससुर का फोन आया और उन्होंने उसकी मौत की सूचना दी। जब मायके वाले ससुराल पहुंचे तो आशिया का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जबकि घर के अन्य सदस्य फरार थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रामगढ़वा ले गए। 



सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता