ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मोतिहारी : जमीन विवाद में मारपीट, एक महिला की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. इ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई. जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के ढाका थाना इलाके की है. जहां ढाकारामचंद्र मुहल्ले में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में एक महिला की मौत से इलाके में  सनसनी फैल गई. मिली जानकारी के मुताबिक कई दिनों से जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. शुक्रवार को अचानक दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए. दोनों तरफ से मारपीट होने लगी. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. ढाका थानाध्यक्ष ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. महिला की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता