ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

मोतिहारी में हथियार के बल पर बिजनेसमैन से 2.5 लाख की लूट, अपराधियों ने की तीन राउंड फायरिंग

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियार के बल पर अपराधी 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां हथियार के बल पर अपराधी 2.5 लाख रुपये लूटकर फरार  हो गए. अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को अपना निशाना बनाया है. भागने के क्रम में अपराधियों ने तुन राउंड गोली भी चलाई है.  पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

वारदात जिले के पकड़ीदयाल थाना इलाके की है. जहां चोरमा रोड में अपराधियों ने एक व्यवसायी के ऊपर हमला बोला है. अपराधी पिस्टल भिड़ाकर 2.5 लाख रुपये कैश छीनकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन कैश 2.5  लाख रुपये लेकर जा रहा था. तभी अचानक से  अपराधियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया और उसे बंदूक भिड़ाकर रुपये लूट लिए. 

वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित के अनुसार अपराधियों ने भागने के क्रम में 3 राउंड हवाई फायरिंग भी की. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Himanshu

FirstBihar संवाददाता