ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

मोतिहारी में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां अपराधियों ने पीट

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

 MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है. जहां अपराधियों ने पीट-पीटकर एक महिला की हत्या कर दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना इलाके की है. जहां खिजिरपुरा चिमनी के पास अपराधियों ने पीट-पीटकर एक महिला की जान ले ली. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महला की पहचान सुकोरो देवी (35) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला झारखंड की रहने वाली है. जो कई दिनों से खिजिरपुरा चिमनी पर मजदूरी करती थी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. गिरफ्त आरोपी से भी उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता