ब्रेकिंग
बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”

मोतिहारी में एक ईरानी नागरिक अरेस्ट, सन्यासी बनकर 11 साल से इंडिया में छिपा था

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां मोतिहारी पुलिस ने एक ईरानी नारिक को अरेस्ट किया है. ईरानी शख्स बिना भारतीय वीजा के कई सालों से इंडिया में रह रहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां मोतिहारी पुलिस ने एक ईरानी नारिक को अरेस्ट किया है. ईरानी शख्स बिना भारतीय वीजा के कई सालों से इंडिया में रह रहा था. बताया जा रहा है कि रक्सौल के रास्ते ईरानी नागरिक नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था. तभी जांच के दौरान आब्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने उसे अरेस्ट कर लिया. 


घटना पूर्वी चम्पारण जिले की है. जहां भारत से नेपाल जाने के दौरान आब्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने एक ईरानी नागरिक को अरेस्ट किया. मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए शख्स की पहचान हमीद अकबरी के रूप में की गई है. हमीद अकबरी ईरान के तेहरान शहर का रहने वाला बताया जा रहा है. जहां तराज इलाके के राजाकान में इसका स्थायी पता बताया जा रहा है.


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्त ईरानी नागरिक रक्सौल के रास्ते नेपाल जा रहा था. तभी आब्रजन कार्यालय के अधिकारियों ने उसे अरेस्ट कर पूछताछ शुरू की. इस दौरान टीम को पता चला कि इसके पास एक UNHCR (इंडिया) का कार्ड है. यह बौद्ध सन्यासी के रूप में पिछले 11 साल से इंडिया में रहता था. कल बोध गया से भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा से नेपाल जा रहा था.


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता