ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

दहेज के लिए बहू की हत्या, ससुराल वाले मांग रहे थे बुलेट बाइक

MOTIHARI : बिहार में सरकार की और से दहेज़ प्रथा को बंद करने के लिए चलाये जा रहे मुहीम का भी कोई असर नहीं दिख रहा है. दहेज़ की आग में महिलाओं को झोंका जा रहा है. महिलाओं के

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में सरकार की और से दहेज़ प्रथा को बंद करने के लिए चलाये जा रहे मुहीम का भी कोई असर नहीं  दिख रहा है. दहेज़ की आग में महिलाओं को झोंका जा रहा है. महिलाओं के साथ दहेज़ के लिए लगातार अत्याचार हो रहे हैं. ताजा मामला मोतिहारी जिले का है. जहां ससुराल वालों ने दहेज़ के  लिए अपनी बहू की हत्या कर दी. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना के रुलही इलाके की है. जहां ससुराल वालों ने दहेज़ के एक महिला की हत्या कर दी. इस हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक ससुराल वाले महिला के मायके वालों से दहेज़ में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे. इसके लिए महिला को उसका पति और ससुराल वाले कई दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अंततः बहू की जान ले ली. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि हाथ पैर बांधकर एक महिला की डेड बॉडी को रुलही चवर में फेंका गया था. जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपियों की तलाशी की जा रही है. मृतिका के ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता