ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मोतिहारी में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने पुलिस को पीटकर गिरफ्त अपराधी को छुड़ाया

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है. रेड

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है. रेड मारने गई पुलिस की टीम को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है. कई पुलिसवालों को चोटें आई हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. 


वारदात मोतिहारी जिले के पीपराकोठी थाना इलाके की है. जहां पंडितपुर के मठिया पकड़िया गांव में पुलिस टीम के ऊपर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पीपराकोठी थाना की टीम मर्डर के आरोपी पूर्व वार्ड सदस्य नन्दू राय को अरेस्ट करने गई थी. इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच भी लिया, लेकिन कुछ असामजिक तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया. 


इस हमले में कई पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने हमला कर हत्या के आरोपी र्व वार्ड सदस्य नन्दू राय को पुलिस गिरफ्त से आजाद करा दिया है. घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता