ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

मोतिहारी में ज्वेलरी शॉप में भीषण डकैती, बंधक बनाकर हथियार के बल पर लूटे 5 लाख के गहने

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती हुई है. हथियार के बल पर अपराधियों ने आभूषण दुकानदार से 5 लाख के ज्वै

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी ख़बर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक ज्वेलरी दुकान में भीषण डकैती हुई है. हथियार के बल पर अपराधियों ने आभूषण दुकानदार से 5 लाख के ज्वैलरी की लूट की है.


घटना छौड़ादानो के जनता चौक की है. पीड़ित दुकानदार का नाम जगदीश साह है. बताया जा रहा है कि रविवार की रात बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बना लिया फिर 5 लाख के गहने लूट कर चलते बने.


डकैती की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल खड़े किये हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता