ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

मोतिहारी में 8th क्लास की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, चाकू की नोंक पर दरिंदगी

MOTIHARI : बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां 8th क्लास की स्टूडेंट के साथ गैंगरेप की बड़ी वारदात हुई है. दो युवकों ने चाकू की नोंक पर छात्रा के साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी की है. जहां मधुबन थाना इलाके के एक गांव में 8वीं क्लास की छात्रा के साथ दो युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक चाक़ू की नोंक पर बदमाशों ने दरिंदगी की है. पीड़िता के मुताबिक पहले दो युवकों ने चाक़ू का भी दिखकर उसका अपहरण किया और फिर उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया.


पीड़िता ने अपने परिजनों से आपबीती बताई. जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में घटना की सूचना दी. बताया जा रहा है कि चाकू का भय दिखाकर बदमाश उसे मक्के की खेत में लेकर गए थे. जहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया और फिर मारने-पीटने की धमकी दी. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. उसे इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में ही भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता